Friday, 5 May 2017

Bharrma Bhindi Recipe In Hindi

Bharma Bhindi Recipe In Hindi

बच्चों  द्वारा सब से ज्यादा पसंद की जाने वाली सब्जी हे भिंडी | जिसे की बनने  में समय भी कम लगताऔर लगती भी सवादिस्ट हे |तो दोस्तों आज की पोस्ट में हम सीखेगे भरमा भिंडी बनाने की सरल विधि  | 

बनाने में लगा समय -  20 मिनिट
कितने लोगो के लिए -   3 लोग 

सामग्री 

  •  भिंडी ताजा -250 ग्राम 
  • बेसन -1 टी स्पून 
  • मिर्च पॉउडर -1  /2 टी स्पून 
  • धनिया पॉउडर -1 टी स्पून 
  • हल्दी पॉउडर -1 /2 टी स्पून 
  • सौंफ पाउडर -1 टी स्पून 
  • गरम मसाला 1 /2टी  स्पून 
  • हींग -चुटकीभर 
  • जीरा -1 /4  टी स्पून 
  • राई -1 /4  टी स्पून
  • नमक स्वादानुसार 

बनाने की विधि 

 सब से पहले भिंडी को धोकर सूखे कपड़े से पोछ ले | उस के बाद उसे बीच में चीरा लगाए उसे इस तरह काटे  की बीच में से जुडी रहे ताकि उस में मसाला भरा जा सके | अब एक प्लेट में मसाला मिक्स करे मसाले के लिए बेसन ले उस में लाल मिर्च पाउडर धनिया पॉउडर हल्दी पॉउडर नमक गरम मसाला  सोफ  को पीस कर डाले उस मसाले को अच्छे से मिक्स करे अब उस मसले को एक एक भिंडी में भरे | आप चाहे तो भिंडी को बीच में से काट भी सकते हे और चाहे तो पूरी भी रख सकते हे |अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करे तेल गर्म हो ने के बाद उस में राई जीरा व  हींग डाले  फिर उस में भिंडी डाले दो तीन बार भिंडी को अच्छे से हिलाये  जब भिंडी बन जाये तो उस में ऊपर से हरा धनिया डाल कर  गरमा गम पराठे या चपाती के साथ सर्व करे |